HomeNewsभोजपुर में पेड़ से लटके मिला वृद्ध का शव बरामद

भोजपुर में पेड़ से लटके मिला वृद्ध का शव बरामद

Mahuao Bihiya: पुलिस घटनास्थल पर पहुंची छानबीन की शुरू

खबरे आपकी बिहार आर/बिहिया: भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया थाना क्षेत्र के महुआंव गांव स्थित एक पेड़ से शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटके हालत में एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। सनसनी दृश्य को देख गाँव में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना स्थानिये थाना को दी गयी।

Mahuao Bihiya:परिवार वाले लगा रहे है हत्या का आरोप

Mahuao of Bihiya
बिहिया के महुआंव मे पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय राम बच्चन यादव स्व फिरंगी यादव के पुत्र महुआंव गांव के निवासी थे। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे है। थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। ग्रामीणों के अनुसार देर रात तक वृद्ध अपने दुकान के समीप ही थे। जहां कुछ बच्चे सरस्वती पूजा के लिए पंडाल बनाने में जुटे थे। लेकिन गुरुवार की देर रात बारिश व तेज हवा के कारण बच्चे घर चले गए ।अहले सुबह वृद्ध शिव बच्चन यादव का शव उन्ही के कपड़े से पेड़ में लटका देखा गया।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular