Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में पंखे से लटका युवक का शव बरामद, सनसनी

आरा में पंखे से लटका युवक का शव बरामद, सनसनी

आरा में पंखे से लटका युवक का शव बरामद, सनसनी
परिजनों ने आत्महत्या करने की जताई आशंका
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
टाउन थाना क्षेत्र के चिकटोली मोहल्ले में बुधवार की सुबह बरामद हुआ शव
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के चिकटोली मोहल्ले में बुधवार की सुबह पंखे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। देखते ही देखते मृतक के घर के बाहर पूरे मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। परिजनो ने डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला वार्ड नंबर-33 निवासी स्व.शिव पूजन राम का 28 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार है। वह चिकटोली स्थित मुर्गी फार्म दुकान पर मुंशी का काम करता था। इधर, मृतक का चचेरा भाई सोहन कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुहर्रम था। जिसको लेकर वह रात 8 बजे घर वापस आया था। इसके बाद छत पर बैठकर वह रात 10 बजे तक बात भी किया। इसके बाद खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब वह अपने मुर्गी फार्म दुकान पर नहीं गया, तो उसका मालिक घर पर आया और कहा कि अभी तक निर्मल दुकान पर नहीं आया है। उसे भेज दीजिए। जिसके बाद वह उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गया और उसके दरवाजे को खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा, तो उसका शव पंखे से लटक रहा था

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular