Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया भोजपुर में डीलरों ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

बिहिया भोजपुर में डीलरों ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

Dealers strike: आगामी एक जनवरी से प्रखंड के सभी डीलर हड़ताल करेंगे। इस दौरान कोई भी जवि प्रणाली विक्रेता अपने पॉश मशीन से अनाज का वितरण नहीं करेंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • बिहिया बैठक में डीलरों ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय
    • दिल्ली में आयोजित धरना व प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान

Dealers strike बिहिया/आरा: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहिया के सभी डीलरों की बिहिया स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंद कुमार ओझा ने की।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी एक जनवरी से प्रखंड के सभी डीलर हड़ताल करेंगे. इस दौरान कोई भी जवि प्रणाली विक्रेता अपने पॉश मशीन से अनाज का वितरण नहीं करेंगे।

बैठक के दौरान आगामी 16 फरवरी को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित होने वाले धरना व प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नन्द कुमार ओझा, शारदानन्द सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, नगीना प्रसाद, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, उमेश सिंह, भिखु सिंह, विजय कुमार सिंह समेत दर्जनों डीलर मौजूद रहे.

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular