Criminal Deepak Pandey: भोजपुर पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी और दो लाख के इनामी कुख्यात दीपक पांडेय ने शुक्रवार को समर्पण कर दिया।
- हाइलाइट: Criminal Deepak Pandey
- पुलिस की लगातार दबिश के कारण इनामी ने रोहतास के कोर्ट में किया सरेंडर
- हत्या सहित विभिन्न कांडों में थी दीपक की तलाश, पांच साल से चल रहा था फरार
- मिथुन हत्या में पिछले नवंबर में इनामी के घर पुलिस ने की थी कुर्की की कार्रवाई
- एसपी बोले: इनामी दीपक को सभी कांडों में रिमांड पर लेगी भोजपुर पुलिस
- समर्पण से पहले वीडियो जारी कर इनामी ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार
आरा। भोजपुर पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी और दो लाख के इनामी कुख्यात दीपक पांडेय ने शुक्रवार को समर्पण कर दिया। भोजपुर पुलिस की दबिश के कारण उसने रोहतास जिले के डेहरी न्यायालय में समर्पण किया है। हत्या सहित विभिन्न कांडों में वांछित दीपक पांडेय तरारी थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी रविंद्रनाथ पांडेय का पुत्र है। उसके खिलाफ भोजपुर के नवादा, सिकरहट्टा और सहार थाने में हत्या व रंगदारी जैसे पांच गंभीर कांड दर्ज है।
वह आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में प्रॉपर्टी डीलर मिथुन सिंह की हत्या में पांच साल से फरार चल रहा था। इसके अलावे वह सहार एवं सिकरहटा थाना में हत्या के मामले में वांछित है। मिथुन हत्या कांड मामले में पिछले 27 नवंबर को ही नवादा थाने की पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गयी थी। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दीपक पांडेय के समर्पण किये जाने की पुष्टि की गयी है।
उन्होंने ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण उसने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उसे सभी मामलों में रिमांड पर लिया जाएगा। इधर, समर्पण करने से पहले दीपक पांडेय की ओर से वीडियो जारी कर भोजपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी गयी है। वीडियो में दीपक पांडेय की ओर से कहते सुना जा रहा है कि उसने भोजपुर पुलिस की दबिश और आरक्षी अधीक्षक राज की पहल पर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर रहा है।
Criminal Deepak Pandey: इनामी ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार
उसके द्वारा अपने विरोधियों को गलत मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दीपक पांडेय जिले का एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ नवादा, सहार और सिकरहट्टा थाने में पांच केस दर्ज हैं। इनमें हत्या के चार और रंगदारी का एक केस शामिल है। वह फिलहाल नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में मिथुन सिंह की हत्या में वांछित था। उसके खिलाफ एसपी की अनुशंसा पर 2023 में ही पुलिस मुख्यालय की ओर से दो लाख के इनामी की घोषणा की गयी थी। उससे पूर्व उसके खिलाफ पचास हजार का इनाम रखा गया था।

