Homeआरा भोजपुरशाहपुरबक्सर जाने के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत

बक्सर जाने के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत

बक्सर जाने के दौरान शाहपुर फोरलेन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Vijay Kumar Sinha – Shahpur: बक्सर जाने के दौरान शाहपुर फोरलेन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Vijay Kumar Sinha – Shahpur
    • शाहपुर नगर अध्यक्ष अंकित पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आरा/शाहपुर: बक्सर जाने के दौरान शाहपुर फोरलेन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शाहपुर पहुंचते ही नगर अध्यक्ष अंकित पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर फूलों की बारिश की, और नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया।

अंकित पाण्डेय ने कहा की भाजपा अपनी रणनीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार में अपनी स्थिति को मजबूत बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा जी के नेतृत्व में सरकार को मिली उपलब्धियों और विकास योजनाओं ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। साथ ही जनता के बीच सरकार के प्रति विश्वास में वृद्धि हो रही है। यह संकेत देते हैं कि अनेवाले समय में फिर एक बार, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, पुर्व महामंत्री बंटी पाण्डेय, वरीय नेता संजय पांडे, नरेंद्र सिंह, छोटक पांडेय, विपुल, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, भगवती चतुर्वेदी, आकाश कुमार, भुपेंद्र भट्ट, संतोष पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular