Homeराजनीतमुख्य पार्षद द्वारा जल निकासी कार्य रोके जाने पर पार्षद ने जताया...

मुख्य पार्षद द्वारा जल निकासी कार्य रोके जाने पर पार्षद ने जताया गहरा आक्रोश

Development dispute in Shahpur Nagar Panchayat: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में विकास का विवाद अब सतह पर आ उभरा है। नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद की आपस में नही बनती जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 11 की पार्षद एवं मुख्यपार्षद के बीच विकास कार्य को लेकर तनातनी के बीच मुख्यपार्षद ने जल निकासी हेतु किए जा रहे कार्य को रोक दिया है।

jay kumar

मामला शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित पावर हाउस रोड मोड़ का है जहां जल जमाव के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है। वार्ड पार्षद द्वारा इसकी जानकारी कार्यपालक को देकर समस्या के निदान का आग्रह किया गया था । वही समस्या को देखते हुए जल निकासी हेतु खुदाई कर पाइप डाला जा रहा था तभी मुख्यपार्षद के द्वारा बिना स्थानिय पार्षद को सूचित किए कार्य को बंद करा दिया गया। वही मुख्यपार्षद ने कहा की नाली निर्माण कार्य की जन शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्य को बंद कराया गया है। उचित प्रक्रिया के माध्यम से ही कार्य फिर से शुरू होगा।

Development dispute in Shahpur Nagar Panchayat: वही स्थानिय पार्षद ने कहा की जनशिकायत व् जन लाभ के उदेश्य से नहीं बल्कि मुख्य पार्षद ने अवैध रूप से धन लाभ करने के उद्देश्य से काम को रोका है। विकास कार्य न होने पर जनता उनसे सवाल पूछती है। ऐसे में जनता के बीच उनकी छवि धूमिल होती है। बरसात से पहले जल निकासी के सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए थे जबकि मुख्यपार्षद विकास कार्यो में मदद नहीं कर रही है। मुख्य पार्षद पूरी तरह से विकास विरोधी है जिस कारण अब तक शाहपुर में मूलभूत सुविधा का घोर अभाव बना हुआ है। वार्ड पार्षद ने मुख्य पार्षद को निरकुंश बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करने को लेकर गहरा आक्रोश जताया है व मुख्य पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर वरीय पदाधिकारी एवं विभाग को पत्र प्रेषित करने की बात कही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular