Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरसंदेहास्पद स्थिति में युवक को लगी गोली, पटना रेफर

संदेहास्पद स्थिति में युवक को लगी गोली, पटना रेफर

Youth injured: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह के टोला में रविवार की शाम मानसिक तनाव में एक युवक ने खुद को गोली मार ली।

Youth injured: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह के टोला में रविवार की शाम मानसिक तनाव में एक युवक ने खुद को गोली मार ली।

  • हाइलाइट्स: Youth injured
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह के टोला की रविवार शाम की घटना
    • गंभीर हालत में सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया युवक
    • भाई बोला : कुछ दिनों से दिमागी रूप से था परेशान, कोईलवर में चल रहा था इलाज

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवकी सिंह के टोला में रविवार की शाम मानसिक तनाव में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। उसने बाएं साइड सीने में गोली मारी है, जो आर-पार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक देवकी सिंह का टोला निवासी स्व. हरेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विश्वजीत सिंह है। घटना को ले गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की शुरू कर दी गई है।

जख्मी के अनुसार वह ड्रिंक करता है। अपने परिवार वालों और मां-बाप का पैसा पानी की तरह बर्बाद करता है। अपने मां-बाप की भी आदर नहीं करता है। इसे लेकर वह महसूस करता था कि वह अच्छा इंसान नहीं है। वह खुद से संतुष्ट नहीं था और इसे लेकर डिप्रेशन में रहता था। उसी कारण उसने खुद को गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका कहना है कि वह खुदकुशी भी कर सकता था, लेकिन अपने को सजा देने के लिए ऐसा किया है।

सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसका दिमागी हालत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा है और उसका इलाज कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्य हॉस्पिटल से कराया जा रहा है। रविवार की शाम वह गांव में स्थित बोरिंग के पास अकेले था। उसी दरम्यान उसने खुद के सीने में गोली मार ली।

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस गोली मारने में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी पता लगा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular