HomeNewsबिहारबाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग, शाहपुर प्रखंड के मुखिया संघ ने...

बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग, शाहपुर प्रखंड के मुखिया संघ ने दिया धरना

बाढ़ पीड़ितों की आवाज और उनकी आशाओं का प्रतिनिधित्व करते शाहपुर प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा अंचल क्षेत्र के सभी बीस पंचायतो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर धरना दिया गया।

Mukhiya Sangh Shahpur: बाढ़ पीड़ितों की आवाज और उनकी आशाओं का प्रतिनिधित्व करते शाहपुर प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा अंचल क्षेत्र के सभी बीस पंचायतो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर धरना दिया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Mukhiya Sangh Shahpur
    • बाढ़ से प्रभावित रही है शाहपुर की सभी पंचायतें-मुखिया संघ
    • सभी 20 पंचायतों को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने को लेकर दिया धरना

Mukhiya Sangh Shahpur आरा/शाहपुर: बाढ़ के असाधारण संकट को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बाढ़ के कारण शाहपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां तक की शाहपुर नगर के भी कई वार्ड इससे प्रभावित रहें और किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। ऐसे में, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मान्यता देने की आवश्यकता है ताकि प्रभावित लोगों को राहत सहायता मिल सके।

इधर, बाढ़ पीड़ितों की आवाज और उनकी आशाओं का प्रतिनिधित्व करते शाहपुर प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा शाहपुर अंचल क्षेत्र के सभी बीस पंचायतो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष बलिराम यादव ने किया।

धरना के दौरान मुखिया संघ द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि उचित कदम उठाए जाएं ताकि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके। धरना पर बैठे कई मुखिया ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र घोषित होने से न केवल राहत सामग्री मिल सकेगी, बल्कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता भी प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकेगी।

जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं

मुखिया मनोज ठाकुर, बीरबल सिंह व सोनू सिंह ने कहा कि बाढ़ के दौरान अंचल क्षेत्र के सभी पंचायत बाढ़ प्रभावित थी और उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होना चाहिए। लेकिन यहां जितनी मुंह उतने ही बातें हो रही हैं। कोई कहता है पांच पंचायत, कोई छह तो कोई 11 पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बोल रहा है। लेकिन सही जानकारी किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं दी जा रही है।

बाढ़ के दौरान अंचल क्षेत्र की मुख्य सड़कें बाढ़ के पानी के कारण बंद हो चुकी थी। बाढ़ के पानी में डूबी किसानों की फसलें इस आपदा से नुकसान की हलात बयां कर रही है। जिसको लेकर यह धरना दिया जा रहा है। मुकिया संघ का कहना है की सरकार गंभीरता से इस मुद्दे पर विचार करे।

बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी मुखिया संघ द्वारा सीओ शमां परवीन को दिया गया। धरना में मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, मुन्ना प्रसाद, अखिल सिंह, राजेश मिश्रा, सुभाष बिंद, सुरेंद्र साह, बिनोद साह, प्रदीप यादव सहित सभी मुखिया उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular