Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरडीआईजी ने जगदीशपुर एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

डीआईजी ने जगदीशपुर एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

Jagdishpur SDPO office: शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

Jagdishpur SDPO office: शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट्स: Jagdishpur SDPO office
    • अवैध शराब, हथियारों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर
    • अपराध नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था की समीक्षा कर, दिए दिशा निर्देश

आरा/जगदीशपुर: शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी सर्किल इंस्पेक्टर तथा थानाध्यक्ष उपस्थित थे। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यालय में संधारित विभिन्न इंडेक्स, पंजियो, अभिलेखो आदि का अवलोकन किया गया। लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा शीघ्र निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 126 की कार्रवाई करने तथा बॉन्ड डाउन करने हेतु निर्देश दिया गया।

साथ ही अवैध शराब तथा अवैध हथियारों की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक का आगमन एवं प्रस्थान के समय गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular