Police training center: शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
- हाइलाइट: Police training center
- गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश
आरा। शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का था।
डीआईजी ने मौके पर प्रशिक्षकों को ब्रीफिंग एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उनकी सुविधाओं एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी के लिए मेस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।







