HomeNewsबिहारबरात में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

बरात में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

  • संदेश थाना क्षेत्र के चेता टोला गांव में शुक्रवार की देर रात घटी घटना
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Sandesh Harsh firing: भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शादी, तिलक एवं अन्य पार्टी समारोह में लोग अपने हाथ में हथियार लेकर लहराते एवं हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग के कारण हर रोज किसी न किसी व्यक्ति की जान चली जा रही है। कई लोग गोली लगने से जख्मी होकर अपंग हो चुके हैं। बावजूद इसके लोग अपने इस रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं।

jay kumar

ताजा मामला जिले के संदेश थाना क्षेत्र के चेता टोला गांव की है। Sandesh Harsh firing जहां शुक्रवार की देर रात बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल आने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसे दाहिने साइड सीने में गोली लगी है। घटना बाद बारातियों एवं सरातियो के बीच भगदड़ मच गई। सभी लोग इधर से उधर दौड़ कर भागने लगे। देखते ही देखते गांव एवं आसपास के इलाके में सन्नाटा पसर गया।

उधर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर संदेश थाना इंचार्ज अवधेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के क्षेत्र चेता टोला गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार है। वह पेशे से मजदूर था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular