Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में एसी व कुलर पार्ट्स दुकान में लगी आग, लाखों की...

आरा में एसी व कुलर पार्ट्स दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Mahadeva Road in Ara city: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महादेवा रोड स्थित एसी व कुलर पार्ट्स स्पेयर दुकान में सोमवार (दीपावली) की रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।

  • हाइलाइट: Mahadeva Road in Ara city
    • एसी व कुलर पार्ट्स दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    • फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आप पर पाया गया काबू
    • शहर के महादेवा रोड स्थित एसी व कुलर पार्ट्स दुकान में सोमवार की देर की घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के महादेवा रोड स्थित एसी व कुलर पार्ट्स स्पेयर दुकान में सोमवार (दीपावली) की रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। भीषण अगलगी‌ में दुकान में रहे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में घंटो अफरा-तफरी मची रही।

सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं फायर ब्रिगेड के कमांडेंट सुभाष सिंह फायर ब्रिगेड की चार बड़ी व छोटी गाड़ी के साथ वह पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम एवं स्थानीय लोगों के घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि सोमवार की रात जब सभी लोग प्रकाश का त्योहार दीपावली मना रहे थे और पटाखा छोड़ रहे थे। उसी बीच महादेवा रोड स्थित एसी पार्ट्स स्पेयर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

इधर, सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी सह दुकानदार अभय केसरी ने बताया कि वह कई वर्ष से आरा में रहते है। महादेवा रोड में अपना एसी व कुलर पार्ट्स स्पेयर का दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात वह लक्ष्मी पूजा करने के बाद दुकान की लाइट कनेक्शन बुझा कर व दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

इसी बीच रात अचानक उनके दुकान में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि लगभग पचास से साठ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। साथ उन्होंने बताया कि दुकान का लाइट कनेक्शन बंद कर दी थी। जिसके कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात नहीं हो सकती। हालांकि आग पटाखे से या कैसे से लगी है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

वही फायर ब्रिगेड के कमांडेंट सुभाष सिंह ने बताया कि पर फायर ब्रिगेड की टीम यहां मौजूद है और मुस्तैदी से काम कर रही है। फायर ब्रिगेड की चार बड़ी एवं दो छोटी की गाड़ियां यहां पर आग बुझाने का काम कर रही है। करीब दस से पन्द्रह मिनट में आग पूरी तरह बुझ जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर अनुमंडल के विभिन्न स्थानों में जो भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं, उन्हें भी बुलाई गई है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular