Homeधर्मपर्व त्योहार'प्रकाश सदा विजयी रहे' धूमधाम से मनाई गई दीवाली

‘प्रकाश सदा विजयी रहे’ धूमधाम से मनाई गई दीवाली

Diwali wishes: पटाखे, मिठाईयां, दीये की रोशनी से जगमग अमावस की रात, हर ओर खुशियां ही खुशियां बिखर रही थी।

  • हाइलाइट: Diwali wishes
    • देश में धूमधाम से मनाई गई दीवाली
    • विदेशों से भी दीवाली की शुभकामनाएं
    • विश्व नेताओं ने दी बधाई

आरा। खुशियों और रोशनी का त्योहार दीवाली पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। पटाखे, मिठाईयां, दीये की रोशनी से जगमग अमावस की रात, हर ओर खुशियां ही खुशियां बिखर रही थी। देश के अलग-अलग कोनों से दीवाली के सेलिब्रेसन की खूबसूरत तस्वीरें समाने आईं।

देश ही नहीं विदेशों में भी दीवाली की धूम देखने को मिली। दुनिया भर नेताओं ने दीवाली पर शुभकामना संदेश भेजे। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के नेताओं ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीवाली शांति और एकता को बढ़ावा देती और विभिन्न संस्कृतियों के बीच सौहार्द का सेतु है।

दीवाली हमें आशा, शांति और प्रकाश का संदेश देती है- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं हर उसे अमेरिकी को शुभकामना देता हूं जो इस त्यौहार को मानता है। यह समय हमें आशा, शांति और प्रकाश का संदेश देता है।

आशा और उजाले के साथ जीवन में सफलता का संचार करे- अल्बनीज
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि दीवाली का त्योहार आपको आशा और उजाले के साथ जीवन में सफलता और खुशियों का संचार करें।

त्योहार शांति, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आए- शेख मोहम्मद बिन राशिद
यूएई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्योहार शांति, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आए।

भारत की जनता को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं- नेतन्याहू
प्रधानमंत्री मोदी को अपना सच्चा दोस्त कहने वाले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके महान देश के लिए आशा, शांति और समृद्धि लेकर आए। भारत और इजरायल इनोवेशन, फ्रेंडशिप, डिफेंस और उज्जवल भविष्य के साझेदार हैं।

हिंदू, जैन और सिख समुदाय को दीवाली की शुभकामनाएं- कीर स्टार्मर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि ब्रिटेन में रहने वाले सभी हिंदू, जैन और सिख समुदाय को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं। आइए ऐसा ब्रिटेन बनाएं जहां हर कोई आशा के साथ आगे देख सके। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा ‘प्रकाश सदा विजयी रहे’।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular