Sunday, January 25, 2026
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरएक एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध हो तो बन जाएगा कन्या विद्यालय: डीएम

एक एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध हो तो बन जाएगा कन्या विद्यालय: डीएम

Jhauwan-Belvaniya Panchayat: डीएम ने कहा आपदा पीड़ितों के साथ हम हमेशा खड़ा हूं। शाहपुर सीओ एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्य करेंगी।

  • हाइलाइट :-
    • जन संवाद कार्यक्रम के जरिये डीएम ने सुनी जनता की फरियाद
    • ऑन द स्पॉट निराकरण को संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश

Jhauwan-Belvaniya Panchayat: आरा/शाहपुर: प्रखंड के झौवां-बेलवनिया पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए डीएम राजकुमार ने कहा कि हर घर में नलजल का पानी, बिजली की आपूर्ति भी अन्य राज्यो से बेहतर है। बेलवनिया बाजार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा। खराब सड़को को जल्द ठीक कराया जायेगा। बाजार के सड़क को ठीक कराया जायेगा। धान के भंडारण के लिए शिवपुर व कारीसाथ में गोदाम बनेने जा रहा है। किसानों के लिए कृषि फीडर के जरिये बिजली मिले। उर्वक की किल्लत ना हो इसके लिए इस बार काफी मसक्कत की गई। अगले साल तक नहर के टेल एंड तक पानी पहुंचेगा। महिलाओं से अनुरोध है कि प्रसव घर मे नही कराए। अस्पताल में लेकर जाय और सुरक्षित प्रसव कराए। एसडीएम माइक्रो फाइनैंस कंपनी के लोगो की जांच करेंगे और करवाई करेंगे।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

डीएम ने कहा आपदा पीड़ितों के साथ हम हमेशा खड़ा हूं। शाहपुर सीओ एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्य करेंगी। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि पंचायत में ही सप्ताह में दो दिन कर्मी बैठें इसकी व्यवस्था की जाय। एक एकड़ से अधिक भूमि यदि उपलब्ध हो जाय तो कन्या विद्यालय जरूर बनवा देंगे।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

एसपी प्रमोद कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं को हम तक पहुंचाए ताकि समय पर आपकी समस्याओं को दूर किया जा सके। सोशल मीडिया पर भी पुलिस उपलब्ध हैं आप अपनी समस्याओं को उसके माध्यम से दे सकते हैं। यदि आप गलत करने वाले का साथ देते हैं तो समाज का नुकसान करते हैं। डीएम व एसपी ने जनसंवाद कार्यक्रम में आये लोगो का आभार व्यक्त किया। जनता दरबार में भी आकर आप हमसे अपनी समस्याओं को कह सकते हैं।

जिप सदस्य गंगाधर पांडे व मुखिया कांति देवी ने कहा कि बेलवनिया बाजार में पुलिस पीकेट होता था। लेकिन अब नही है। लेकिन फिलहाल यह बेहद जरूरी है। बेलवनिया बिहिया से 12 किलोमीटर की दूरी है। दियारांचल के बहोरानपुर ओपी में अग्निशमन वाहन चालक सहित रखा जाय। माइक्रो फाइनैंस कंपनी के एजेंटों द्वारा लोन देने के बाद बहु बेटियों को वसूली के लिए बदसलूकी भी करते हैं। उपस्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान व कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण कर लिया गया है। साथ ही बेलवनिया बाजार से अतिक्रमण हटाये जाने का मुद्दे को उठाये गए। इसके पूर्व सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद राजेश कुमार द्वारा किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में डीडीसी विक्रम वीरकर, अपर समाहर्ता मनोज झा, एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह,जिप सदस्य कृष्णा देवी, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, मुखिया सोनू सिंह, भारत ओझा, बीरबल सिंह प्रतिनिधि रिंकु तिवारी, राजू ओझा,बिनोद साह, मुन्ना प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular