Homeबिहारआराप्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक: भोजपुर डीएम ने दिए अहम निर्देश

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक: भोजपुर डीएम ने दिए अहम निर्देश

Project Monitoring Group: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा शुक्रवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक जूम के माध्यम से किया गया।

Project Monitoring Group: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा शुक्रवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक जूम के माध्यम से किया गया।

  • हाइलाइट्स:Project Monitoring Group
    • जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश
    • कहा: मुआवजा भुगतान हेतु आवश्यक रिकॉर्ड्स तैयार कर भू-अर्जन कार्यालय भेजे सीओ

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा शुक्रवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक जूम के माध्यम से किया गया। बैठक में उन्होंने सासाराम और पटना के परियोजना निदेशकों को मार्ग संरेखण के तहत पिलरिंग कार्य को दो सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को पिलरिंग कार्य का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने एवं इसे प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं, अंचलाधिकारी—गड़हनी, चरपोखरी, तरारी, उदवंतनगर और कोईलवर—को एनएच 119A परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान हेतु आवश्यक रिकॉर्ड्स तैयार कर भू-अर्जन कार्यालय भेजने का आदेश दिया गया।

रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आरा बायपास लाइन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और इसमें आ रही बाधाओं के समाधान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को अनुश्रवण करने का आदेश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं में आने वाली समस्याओं का समन्वय कर समाधान निकालने पर विशेष जोर देने को कहा।

इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (एनएचएआई पटना और सासाराम), उप मुख्य अभियंता(पूर्व मध्य रेलवे),अनुमंडल पदाधिकारी (सदर आरा, जगदीशपुर, पीरो), उपसमाहर्ता भूमि सुधार (सदर आरा और पीरो), तथा अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, उदवंतनगर और बड़हरा) समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular