Saturday, February 7, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरडीएम ने ककिला क्लस्टर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम ने ककिला क्लस्टर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Kakila cluster: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

Kakila cluster: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

  • हाइलाइट्स: Kakila cluster
    • डीएम ने विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय ककिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहरी क्षेत्र में बन रहे खेल मैदान के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड और क्रिकेट मैदान के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की प्रयोगशालाओं का भी आकलन किया और प्राचार्य को आवश्यक उपकरण और संसाधन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित उच्च विद्यालय का दौरा किया और जिला शिक्षा पदाधिकारी को तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने, रंग-रोगन और सुधार कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular