Homeबिहारआरा भोजपुर25 सामुदायिक रसोइयों में मिल रहा भोजन, डीएम ने भी चखा स्वाद

25 सामुदायिक रसोइयों में मिल रहा भोजन, डीएम ने भी चखा स्वाद

Flood victims Shahpur: भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने रविवार को बाढ़ विस्थापितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया, साथ ही भोजन का स्वाद भी चखा।

  • हाइलाइट: Flood victims Shahpur
  • गंगा का जलस्तर घटा, गांवों की राह में अब भी बाढ़ का पहरा
  • 25 सामुदायिक रसोइयों में मिल रहा भोजन, 110 सरकारी नावों का परिचालन
  • डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा भोजन का स्वाद भी चखा

आरा। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से बाढ़ प्रभावित शाहपुर प्रखंड के लोगों और किसानों ने राहत की सांस ली है। रविवार से कई इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने लगा है। हालांकि, ग्रामीण सड़कों पर अब भी काफी पानी जमा है। इसके कारण कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क बहाल नहीं हो सका है। आवागमन अभी भी मुख्य रूप से नावों के सहारे ही हो रहा है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इधर, डीएम मनेश कुमार मीणा ने रविवार को गौरा गांव के समीप तटबंध पर स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास विस्थापितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई में तैयार भोजन का स्वाद चखा और भोजन करने वाले लोगों से संबंधित संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ की बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। डीएम ने डीडीसी अरुण प्रकाश, एसडीएम ओमप्रकाश लाल, सीओ आनंद प्रकाश और बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Flood victims Shahpur: 25 सामुदायिक रसोइयों में दोनों समय भोजन

बाढ़ के कारण विस्थापित होकर सामुदायिक रसोइयों और आश्रय स्थलों में रह रहे हजारों लोगों के लिए प्रशासन की ओर से दोनों समय भोजन की व्यवस्था की जा रही है। दामोदरपुर निवासी पपु राय ने बताया कि रविवार को दाल-चावल के साथ मिक्स सब्जी परोसी गई। प्रशासन के अनुसार विभिन्न पंचायतों में 25 सामुदायिक रसोइयां संचालित की जा रही हैं।

मेडिकल टीमों की निगरानी में स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा रही हैं। मरीजों की जांच के साथ उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं। डीएम ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी सुविधाएं फिलहाल जारी रहेंगी।

मृतक के स्वजन को मिला मुआवजे का चेक

सीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबने से मृत शाहपुर नगर पंचायत के युवक मिथुन शर्मा के स्वजन को मुआवजे का चेक सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 110 सरकारी नावों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं अब तक 8500 पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा चुका है।

ranjna
Shadow
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular