Homeबिहारआराराजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम ने की समीक्षा, दिए निर्देश

राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम ने की समीक्षा, दिए निर्देश

Revenue : भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • लंबित मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए- डीएम

बिहार (आरा)। गुरुवार को समाहरणालय सभागार,आरा में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं आधार सीडिंग से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 75 एवं 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिमार्जन से संबंधित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर बल देते हुए कहा कि आम नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, ताकि भविष्य में अनावश्यक विवादों की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित कार्यों का सतत अनुश्रवण करें एवं समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें।

Revenue works: अंचलाधिकारियों को डीएम ने दिया निर्देश

बैठक में “अभियान बसेरा” के अंतर्गत पर्चा वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को पर्चा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने एवं अद्यतन जानकारी अभियान बसेरा ऐप पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

साथ ही,आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभुकों का डेटा अपलोड में तेजी लाने तथा आपदा से संबंधित सभी लंबित अभिलेखों के निष्पादन को अविलंब सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता,सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular