Homeबिहारआराएनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को निर्देशित किया कि बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

DM reviewed Road projects आरा,बिहार। भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

indane- shahpur
Shadow

समीक्षा के क्रम में (DM reviewed Road projects) जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सर्वेक्षण, पिलरिंग की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व ग्रामों के लंबित अभिलेखों, भूमि पोर्टल पर उत्पन्न भुगतान संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों से लंबित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि शेष सभी अभिलेखों को अविलंब जिला भू-अर्जन शाखा में प्रेषित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को निर्देशित किया कि बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही, उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को परियोजना निदेशक, एनएचएआई (पटना एवं सासाराम) के साथ समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं संबंधित विभागों से तालमेल बैठाकर अड़चनों का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, पीरो को तीन लंबित परियोजनाओं का अधियाचना प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और नगर क्षेत्र में वेडिंग ज़ोन एवं बबुरा-डोरीगंज पथ के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पटना एवं सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, पीरो, जगदीशपुर), भूमि सुधार उपसमाहर्ता (सदर एवं पीरो), ग्रामीण कार्य विभाग एवं शाहाबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, तथा संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, उदवंतनगर, सहार, संदेश एवं बड़हरा) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular