Homeआरा भोजपुरबिहियाभोजपुर में खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की...

भोजपुर में खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत

चकरही गांव के समीप शनिवार की सुबह खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होंने से ट्रैक्टर पलट गई और घटनास्थल पर ही चालक राजाराम महतो की मौत हो गई।

  • हाइलाइट:-
    • ट्रैक्टर से दबने के कारण चालक की मौत
    • मृतक चकरही गांव निवासी राजाराम महतो

चकरही/बिहिया/आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही गांव के समीप शनिवार की सुबह खेत की जुताई के दौरान अनियंत्रित होंने से ट्रैक्टर पलट गई और घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई। मृतक चकरही गांव निवासी राजाराम महतो (52) जो रामबालक महतो के पुत्र हैं।

बताया जा रहा है कि राजाराम महतो शनिवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत मे ही पलट गई और वो उसके नीचे दब गए। जिसके बाद ट्रैक्टर से दबने के कारण उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने तीन भाई-बहन में सबसे बड़े थे। घटना के सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहरा मच गया और परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। इधर मृतक के शव को खड्डे से निकलने के लिए घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी हैं।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular