Homeबिहारआरापूजा पंडाल के पट खुलते ही मां का दर्शन पाकर भक्त हुए...

पूजा पंडाल के पट खुलते ही मां का दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल

आरा शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में माता का पट श्रद्धालु भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

Durga Puja: आरा शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में माता का पट श्रद्धालु भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

  • हाइलाइट : Durga Puja
    • जय माता दी के जयकारे से मंदिर और पंडाल गूंजने लगे।

आरा शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में माता का पट श्रद्धालु भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं का कारवां पूजा पंडालों की ओर बढ़ चला। जय माता दी के जयकारे से मंदिर और पंडाल गूंजने लगे।

इस दौरान या देवी सर्वभूतेषु …से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। शक्तिपीठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गयी। सुबह से ही शहर समेत जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। आरा में मां आरण्य देवी मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, मनोकामना माई, गांगी महाकाली मंदिर, बड़की सिगही देवी मंदिर, बिंदटोली दुर्गा मंदिर, शिवगंज दुर्गा मंदिर, जवाहरटोला काली मंदिर, रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर, ब्लॉक रोड काली मंदिर, पूर्वी गुमटी देवी मंदिर तथा रमना मैदान स्थित नवदुर्गा व देवी मंदिर के अलावा शहर एवं देहाती क्षेत्रों में स्थापित देवी मां के सभी मंदिरों में पुरे नवरात्र चहल-पहल रही। लोगों ने श्रद्धापूर्वक मां का दर्शन व पूजा- अर्चना की।

शाहपुर के माँ दुर्गा स्थान व काली माई, पीरो की पीटन देवी, बिहिया की महथिन माई मंदिर, बखोरापुर वाली काली मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भीड़ रही। भक्तों के लिए माता का दरबार खोलने के बाद भोग में लगाया गया प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। श्रद्धालु मां का दर्शन कर निहाल हो गये।

देखते ही बन रहा मनोहारी दृश्य: पूजा पंडालों एवं उनमें स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा है। सभी पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों ने भी पंडालों का मुआयना किया। पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए किये गये इंतजामात की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे भी पूजा पंडालों में लगाये गये हैं।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular