HomeNewsपूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने डिप्टी सीएम से की शिष्टाचार भेंट

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने डिप्टी सीएम से की शिष्टाचार भेंट

Deputy CM – पूर्व मध्य रेल की विभिन्न निर्माण परियोजना निर्धारित समय पर होगा पूरा

पटना/हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को बिहार के Deputy CM उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकत की। इस मुलाकात में महाप्रबंधक ने बिहार राज्य में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े विभिन्न योजनाओं की प्रगति से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

jay kumar

चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास में रेलवे की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य में चल रहे पूर्व मध्य रेल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके पूर्व महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने उप मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट किया। इसी क्रम में महाप्रबंधक महोदय ने रेलवे के क्रिया-कलाप, यात्री सुविधा में और सुधार तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर उप मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। आज की शिष्टाचार मुलाकात में दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार भी उपस्थित थे।

सुरेमनपुर फायरिंग कांडः 21 पर केस, जेल भेजे गये गिरफ्तार सात आरोपित

नवजात बेटी को गोद में ले पति के वियोग में फफक रही थी प्रियांशु

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular