HomeNewsबिहारभोजपुर में गंगा नदी में डूबने से दो बालकों की मौत, घर...

भोजपुर में गंगा नदी में डूबने से दो बालकों की मौत, घर में मचा कोहराम

Ekauna Badhra News: पुलिस ने दोनो शवो का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

jay kumar

बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव स्थित गंगा नदी नदी में रविवार की सुबह घटी घटना

बिहार/आरा/बड़हरा: खबरे आपकी भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव स्थित गंगा नदी में रविवार की सुबह डूबने से दो बालको की मौत हो गई। घटना को लेकर पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और दोनो शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

Ekauna Badhra News: बालकों की मौत की खबर लगते ही घर में मचा कोहराम

Ekauna Badhra News

जानकारी के अनुसार मृत बालको में एक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआवन गांव निवासी स्व.राधेश्याम सिंह का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है। जबकि दूसरा मृत बालक उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के निवासी प्रमोद सिंह का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है। घटना की खबर मिलते ही मृत बालको के घर में कोहराम मच गया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular