Homeबिहारआरा भोजपुरपैसे के लेनदेन विवाद को लेकर भोजपुर में युवक को मारी गोली

पैसे के लेनदेन विवाद को लेकर भोजपुर में युवक को मारी गोली

Ekwari Crime: भोजपुर जिले के सहार क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप गुरुवार की एक युवक गोली मार दी गई। उसे बाएं साइड सीने में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • जख्मी का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप गुरुवार की शाम घटी घटना

Ekwari Crime खबरे आपकीआरा। भोजपुर जिले के सहार क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप गुरुवार की एक युवक गोली मार दी गई। उसे बाएं साइड सीने में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित अस्पताल लाया गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार जख्मी सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी सुमेश्वर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह उर्फ बिटेश्वर सिंह है। इधर, आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह उर्फ बिटेश्वर सिंह ने बताया कि उसने पट्टीदार के ही चांद कुमार उर्फ लिली सिंह को कुछ दिन पूर्व सत्तर हजार रूपए कर्ज रूप में दिया था। जिसको लेकर उनलोगो से कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है।

गुरुवार की दोपहर चांद कुमार के पिता के द्वारा उसके बड़े भाई को फोन कर मारने की धमकी भी दी गई थी। शाम जब वह बाजार से घर वापस लौट रहा था। तभी गांव के बुढ़िया माई मंदिर के समीप दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उसे गाली-गलौज करने लगे। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई। उसी समय वह भी वहां आ गया और तभी उसे गोली मार दी। उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल नया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Ekwari Crime दूसरी ओर जख्मी युवक आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह उर्फ बिटेश्वर सिंह ने अपने पट्टीदार के ही चांद कुमार उर्फ लिली सिंह सत्तर हजार रुपए कर्ज के रूप में दिए पैसे को मांगने के विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बाएं साइड सीने में लगी गोली, पेट में आकर फंसी
उधर, इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड सीने में लगी है, जो पेट में आकर फंस गई है। गोली लगने के कारण खून काफी बह गया है। अभी तत्काल ब्लड का इंतजाम किया जा रहा है। इसके बाद उसका ऑपरेशन कर बुलेट निकाला जाएगा।

एसपी बोले: बांस को जलाकर आग सेकने को लेकर हुआ था विवाद
एसपी ने बताया की सहार थाना अंतर्गत एकवारी (Ekwari) गांव में बटेश्वर सिंह को गोली लगने की घटना प्रकाश में आई है। दो मित्र बिटेश्वर सिंह और लिलिया सिंह है। दोनो दोस्त हैं। इनमें ज्ञात हुआ की बिटेश्वर अपने दोस्त लिलिया का खेत में घेरे हुए बांस को जलाकर आग ताप लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि घायल की पत्नी पैसे के लेनदेन का भी मामला बता रही हैं। इसी दरमियान बिटेश्वर सिंह को लिलिया ने पेट में गोली मार दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। घायल को आरा में निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कर दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के छापामारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular