Homeबिहारआराचकमा देकर आरा नगर थाने से भागा गिरफ्तार फर्जी शिक्षक अभ्यर्थी, शोकॉज

चकमा देकर आरा नगर थाने से भागा गिरफ्तार फर्जी शिक्षक अभ्यर्थी, शोकॉज

Fake teacher candidate: शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर रविवार की रात नगर थाने से भाग निकला।

Fake teacher candidate: शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर रविवार की रात नगर थाने से भाग निकला।

jay kumar
  • हाइलाइट : Fake teacher candidate
    • दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे दो फर्जी शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आरा: शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर रविवार की रात नगर थाने से भाग निकला। उस मामले में एसपी की ओर से ओडी पदाधिकारी सहित दो पुलिस कर्मियों से शोकॉज किया गया है। इनमें ओडी पदाधिकारी पीटीसी शकील अंसारी और महिला सिपाही मौसमी कुमारी शामिल हैं। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

बताया जा रहा है कि रविवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान शहर स्थित अमीरचंद बालिका इंटर स्कूल और जैन कन्या पाठशाला से दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे दो फर्जी शिक्षक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को नगर थाने में रखा गया था। रात में थाने में लोगों की भीड़ लगी थी। थाने के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे। उस दौरान एक अभ्यर्थी थाने में बैठा था।

उसी बीच भीड़ का लाभ उठा कर और पुलिस कर्मियों को चकमा दे एक अभ्यर्थी थाने से भाग निकला। कुछ देर बाद अभ्यर्थियों की खोजबीन की गयी, तो एक गायब मिला। उससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप गया। आनन फानन में उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन पता नहीं चला। इस मामले में फरार फर्जी अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

इधर, एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में इस मामले में ओडी पदाधिकारी और ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही की लापरवाही सामने आयी है। दोनों से शोकॉज भी किया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular