Homeबिहारआराबच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा का रूप धारण कर दिखाया कला का...

बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा का रूप धारण कर दिखाया कला का जौहर

Fancy Dress Competition: संभावना आवासीय उवि एवं संभावना पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

  • हाइलाइट: Fancy Dress Competition
  • “अधरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं” गीत की प्रस्तुति कर बच्चों ने मोहा मन
  • प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निदेशक एवं प्राचार्या ने किया सम्मानित

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय एवं मौलाबाग स्थित “शारदा स्मृति” संभावना पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप-सज्जा एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन कला शिक्षक अरविंद ओझा ने किया।

कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य “श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है…..” से हुई। इसके बाद “अधरं मधुर वदन नयनं मधुरं….” गीत की प्रस्तुति नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की। तत्पश्चात् रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा का रूप धारण कर अपनी कला का जौहर दिखाया।

मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। ऐसे आयोजन से बच्चों में अपने संस्कृति के प्रति लगाव के साथ-साथ अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्राप्त होता है।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि श्री कृष्ण योगीराज और ब्रहांड के गुरु है। कर्म की प्रधानता श्री कृष्ण का मूल मंत्र था। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया। रूप-सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Fancy Dress Competition : रूप-सज्जा प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाले बच्चों में …

Fancy Dress Competition – Children Showcased Their Artistic Talent
Fancy Dress Competition – Children Showcased Their Artistic Talent

इसमें कुणाल कश्यप (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार, खुशी कुमारी (राधा), सक्षम सिंह (कृष्णा) को द्वितीय पुरस्कार, श्री पांडेय (राधा), अगस्त्या मिश्रा (कृष्णा), जागृति कुमारी (राधा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार आन्या सिंह (राधा) अनिका (राधा), ऋतिक कुमार (कृष्णा) एवं कृष्ण कुमार (कृष्णा) को दिया गया।

वही संभावना पब्लिक स्कूल में रूप-सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, इसमें शिवांश तिवारी (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार, वंशिका पांडेय (राधा) को द्वितीय पुरस्कार, किशन श्रीवास्तव (कृष्णा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार छात्र प्रत्यूष राज एवं छात्र अंशिका कुमारी को दिया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य” श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है…..” हुई। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समूह नृत्य प्रस्तुत करने वालों बच्चों में रितिका, साक्षी, कनिक्षा सिंह, रूही सिंह, रितिका कुमारी, दिव्यम सिंह, सौम्या कुमारी आदि थी। समूह गीत “कौन कहते है भगवान आते नहीं….” को अर्पिता केशरी, सलोनी कुमारी, सिक्षम सिंह, अपूर्वा सिंह, अक्षरा कुमारी, आरसी दूबे, प्रीति कुमारी, वंदना कुमारी, आर्या कुमारी, यूईका कुमारी, साक्षी सिंह एवं नंदिनी कुमारी आदि ने प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव में गीत-संगीत धर्मेन्द्र कुमार व अमितेश रंजन ने दिया। जबकि नृत्य परिकल्पना चिंटू कुमार ने किया। मंच परिकल्पना कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं साज-सज्जा कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, राजेश कुमार रमन, शिक्षिका कामिनी सिंह, निशा सिंह, शशि मिश्रा, रेणू कुमारी, शशि भूषण सिंह, दीपेश कुमार, स्वाति सिंह, जयशंकर, रंजीत कुमार, अंकित कुमार मिश्र समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular