Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में ठनका गिरने से किसान की मौत

आरा में ठनका गिरने से किसान की मौत

आरा में ठनका गिरने से किसान की मौत, घर मे मचा कोहराम
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़रा बसंतपुर गांव स्थित बगीचे में मंगलवार की दोपहर घटी घटना
आरा। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़रा बसंतपुर गांव में स्थित बगीचे में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़रा बसंतपुर गांव निवासी स्व.काशी साह के 45 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश साह है‌। वह पेशे से एक किसान थे। इधर, मृतक के बड़े भाई कृष्णा साह ने बताया कि आज दोपहर वे अपने बगीचे की रखवाली करने गए थे। जहां अचानक तेज आंधी एवं बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे बगीचे में ही जामुन के पेड़ के नीचे छिप गए। तभी अचानक उनपर ठनकागिर पड़ा और वह बुरी तरह झुलस गए। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular