HomeNewsभोजपुर : नदी में डूबने से किसान की मौत

भोजपुर : नदी में डूबने से किसान की मौत

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के समीप नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और किसान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।

घर में मचा हाहाकार

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर कृतपुरा गांव निवासी स्व.गया राम का 65 वर्षीय पुत्र सिगासन राम है। वह पेशे से एक किसान थे। बताया जाता है कि आज सुबह कृषि कार्य को लेकर वह खेत में गए हुए थे। उसी दौरान वह नदी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular