HomeNewsबच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-दो जख्मी

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-दो जख्मी

बड़हरा की खबर – जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में शुक्रवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जगदीशपुर मुख्यपार्षद की सदस्यता रद्द कर ई- टेंडर घोटाला की उच्चस्तरीय जाँच हो- बीरबल शर्मा

बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष के अमावस राय के पुत्र कृष्णा कुमार राय एवं दूसरे पक्ष के बलीराम राय के पुत्र राम लखन है। बताया जाता है कि बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में कृष्णा कुमार राय के घर का एक बच्चा घर के बाहर शौच कर रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के बच्चे से मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया। बच्चो के विवाद में बड़े भी आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी।

आरा के पैगा रोड में वाहन चालक पर फायरिंग-पानी में कूदकर बचायी जान

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular