HomeNewsक्राइममारपीट और फायरिंग कांड में दस के खिलाफ प्राथमिकी, चार गिरफ्तार

मारपीट और फायरिंग कांड में दस के खिलाफ प्राथमिकी, चार गिरफ्तार

मारपीट और फायरिंग कांड में दस के खिलाफ प्राथमिकी, चार गिरफ्तार
बड़की सिंगही कांड:
गोली से जख्मी महिला के ससुर के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
घटना के बाद घर छोड़ भाग गये सभी पुरुष, धरपकड़ को चल रही छापेमारी
गवाही के विवाद में शनिवार की शाम दरवाजे पर चढ़ कर मारी गयी थी गोली
आरा। टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में शनिवार की शाम जमीन और गवाही के विवाद में फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जख्मी महिला अर्शी बानो के ससुर जफरुल्लाह के बयान पर केस किया गया है। उसमें दस लोगों को नामजद किया गया है। चार महिलाओं को भी आरोपित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है‌। नगर थाना इंचार्ज अविनाश कुमार ने बताया कि जख्मी महिला के ससुर के बयान पर चार महिलाओं समेत दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांड में आरोपित सभी पुरुष घर फरार हैं। चारों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों को जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि बड़की सिंगही में शनिवार की शाम गवाही देने के विवाद में दरवाजे पर चढ़ फायरिंग की गयी। उसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मो. मुजाहिद हुसैन की 30 वर्षीया पत्नी अरशी बानो गोली लगने से जख्मी है गयी थी। वह अपने भाई की शादी में भाग लेने मायके आयी थी। फायरिंग में उसके पति व ससुर सहित मायके वाले बाल-बाल बच गये थे। जख्मी महिला के पति मो. मोजाहिद हुसैन ने बताया था कि उनके चचेरे भाई मो. शकील अहमद की जमीन पर करीब एक साल पूर्व कुछ लोग जबरन कब्जा करने आए थे। उसको लेकर उनके चचेरे भाई की ओर से उनलोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस केस में उनके पिता मो. जफरुल्लाह उर्फ मिंटू गवाह हैं। उसी को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है‌

jay kumar

11 बजे रात धरहरा गया गया बारात


आरा। मारपीट व फायरिंग के दौरान गोली से जख्मी महिला के यहां बारात जाने में विलंब हो गया। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे बारात धरहरा के लिए निकली थी। उसमें कुछ लोग ही शामिल थे। बता दें कि अर्शी बानो के भाई की शनिवार को शादी थी। शाम में बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। तभी फायरिंग की घटना हो गई और अरशी बानो को गोली लग गयी थी। उससे अफरा-तफरी मच गयी और बारात निकलने में देर हो गरी थी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular