Homeबिहारआराआरा बाइक मैकेनिक अफरोज की हत्या में FIR: एक अभियुक्त गिरफ्तार

आरा बाइक मैकेनिक अफरोज की हत्या में FIR: एक अभियुक्त गिरफ्तार

FIR Filed in Murder: आरा नगर थाना क्षेत्र के घुरा मोहल्ला तरी चौधरियाना निवासी बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

  • हाइलाइट: FIR Filed in Murder
  • बाइक मैकेनिक की हत्या में एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश
  • भाई के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज:
  • नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में बुधवार की रात गोली मारकर की गयी थी हत्या
  • अभियुक्त से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लेने के प्रयास में जुटी पुलिस
  • पुलिस की शुरुआती जांच में बाइक बनाने के विवाद की आ रही बात

आरा नगर थाना क्षेत्र के घुरा मोहल्ला तरी चौधरियाना निवासी बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। भाई शफी अहमद के बयान पर दर्ज मुकदमे में तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें उसी थाना क्षेत्र के तरी सिद्धनाथ नगर निवासी सरोज सिंह एवं उनके पुत्र शिवम सिंह और मूल रूप से बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र सत्यम कुमार शामिल हैं।

सरोज सिंह के ललकारने पर शिवम सिंह और सत्यम कुमार पर अफरोज को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। हालांकि हत्या करने का कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

इधर, पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि सरोज सिंह और उनके पुत्र शिवम सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इधर, पुलिस की शुरुआती जांच में बाइक बनाने की विवाद की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस सत्यम कुमार से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी ले रही है। हालांकि पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की रात मो. अफरोज पटना से बाइक का पार्ट्स खरीद कर लौट रहे थे। रास्ते में सीके रोड स्थित एक क्लिनिक के पास सरोज सिंह, शिवम सिंह और सत्यम कुमार उससे झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर शफी अहमद पहुंचे, तो सरोज सिंह के ललकारने पर शिवम सिंह और सत्यम कुमार द्वारा खदेड़ कर अफरोज को गोली मार दी गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular