Homeबिहारआरासोशल मीडिया पर वोट डालते हुए इवीएम का वीडियो बनाकर डालना नेताजी...

सोशल मीडिया पर वोट डालते हुए इवीएम का वीडियो बनाकर डालना नेताजी को काफी महंगा पड़ गया, FIR

Raj Gaurav Facebook : भोजपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रख रही है।

  • हाइलाइट: Raj Gaurav Facebook
    • राज गौरव के फेसबुक आईडी पर प्राथमिकी दर्ज
    • स्थानीय थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    • सोशल मीडिया पर वोट डालते हुए इवीएम का वीडियो बनाकर वायरल मामला

आरा। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डालते हुए इवीएम का वीडियो बनाकर फेसबुक आईडी पर डालना एक स्थानीय नेता को काफी महंगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस द्वारा राज गौरव के फेसबुक आईडी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसपी ने कहा है कि 6 नवंबर को मतदान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर “फेसबुक आईडी राज गौरव” नाम से है, जिसके द्वारा वोट डालने के दौरान ईवीएम का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस संबंध में स्थानीय थाने में फेसबुक आईडी राज गौरव पर कांड दर्जकर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनों से अपील की है कि भोजपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रख रही है। इस प्रकार के कार्य करने से आम लोग बचे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular