HomeNewsबर्थ डे में फायरिंग करने वाले पर प्राथमिकी, धरपकड़ तेज

बर्थ डे में फायरिंग करने वाले पर प्राथमिकी, धरपकड़ तेज

Firing – तमंचे पर डिस्को करना पड़ा काफी महंगा, पुलिस ने दर्ज की केस 

खबरे आपकी Firing आरा। जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के शालीग्राम सिंह के टोला गांव में गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग Firing और छात्रा को गोली लगने के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गयी है। इस मामले में पुलिस द्वारा अपने बयान पर प्राथमिकी की गयी है। उसमें घनश्याम राय को आरोपित किया गया है। अब पुलिस बर्थडे में तमंचे पर डिस्को के जोश में गोली चलाने वाले की धरपकड़ में जुट गयी है। मामले की जांच में जुटी बड़हरा थाने की पुलिस के अनुसार पार्टी में धनश्याम राय द्वारा ही हर्ष फायरिंग की गयी थी।

jay kumar

फायरिंग के दौरान बीए की छात्रा को लगी थी गोली, चल रहा इलाज

पढ़े :- जान बचाने एवं भीड़ हटाने को लेकर पुलिस ने चलायी गोली

बता दें कि गुरुवार की रात शालीग्राम सिंह के टोला निवासी धनजी यादव के पट्टीदार के घर में दो साल की एक बच्ची की बर्थडे पार्टी थी। लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। आधी रात तक जश्न मना था। इसी बीच फायरिंग Firing कर दी गयी। गोली पार्टी में शामिल धनजी यादव की बेटी और बीए की छात्रा उमा भारती के पैर में गोली लग गयी थी। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

Badahra Birthday Firing
Firing

बाद में सूचना मिलने पर Badhara Police बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार भी पहुंचे और तफ्तीश की। उसमें थानाध्यक्ष को धनश्याम राय द्वारा गोली चलाये जाने की बात सामने आयी। वहीं गोली से जख्मी छात्रा के परिजनों द्वारा केस नहीं किये जाने के बाद पुलिस ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

पढ़े :- बालू माफियाओ के हमले में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी जख्मी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular