Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरपैक्स चुनाव नतीजे के बाद फायरिंग,निर्वाचित अध्यक्ष सहित 12 लोगों पर केस

पैक्स चुनाव नतीजे के बाद फायरिंग,निर्वाचित अध्यक्ष सहित 12 लोगों पर केस

Dalippur PACS: दलीपपुर के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ अंटू सिंह सहित 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आर्म्स एक्ट, 307 सहित अन्य धाराएं लगायी गयी हैं।

  • हाइलाइट : Dalippur PACS
    • भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में शुक्रवार की शाम हुई थी फायरिंग

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में पैक्स चुनाव का परिणाम आने के बाद शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग करने के मामले में पराजित प्रत्याशी प्रद्युम पटेल के बयान पर दलीपपुर के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ अंटू सिंह सहित 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आर्म्स एक्ट, 307 सहित अन्य धाराएं लगायी गयी हैं।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार की शाम पैक्स चुनाव में पराजित प्रत्याशी प्रद्युम पटेल अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ अंटू सिंह,अभिजीत सिंह, अरविंद सिंह, दीपक कुमार, अंकू बाबा, आशुतोष मिश्रा, हरेन्द्र सिंह, किशन कुमार, संतोष सिंह, छोटू सिंह, गोलू सिंह और अभिषेक सिंह हाथ में राइफल और कट्टा लेकर आ धमके। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करने लगे। तब उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचायी। सूचना पर थानाध्यक्ष रितेश दूबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मौके से तीन खोखा बरामद किया गया था। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हो गयी है।

वहीं पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ अंटू सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए बताया कि वे जब पैक्स चुनाव जीतकर मतदाताओं के बीच आभार व्यक्त करने गये थे। उसी दौरान पैक्स के पराजित प्रत्याशी प्रद्युम पटेल अपने घर के पास समर्थकों के साथ गाली-गलौज करने के साथ लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे। तब वे किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। पराजित होने के बाद प्रद्युम पटेल उनके समर्थकों को लगातार धमका रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular