Homeबिहारआरा भोजपुरबारात में नाच के दौरान दुल्हन के चचेरे चाचा को मारी गोली

बारात में नाच के दौरान दुल्हन के चचेरे चाचा को मारी गोली

Baruhi News: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में रविवार की देर रात बारात में नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के चचेरे चाचा को गोली मार दी।

Baruhi News: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में रविवार की देर रात बारात में नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के चचेरे चाचा को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Baruhi News
    • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ की धुनाई, पुलिस को सौंपा
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
    • घटनास्थल से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद
    • सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में रविवार की देर रात घटी घटना

आरा/सहार:- भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में रविवार की देर रात बारात में नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के चचेरे चाचा को गोली मार दी। जख्मी युवक को बाएं पैर के जांध में गोली लगी है। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर बाराती एवं शरातियो के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भाग रहे एक आरोपित को दबोच लिया। उसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार जख्मी सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी वकील राम का 40 वर्षीय पुत्र संतोष राम है। वह दुल्हन का चचेरा चाचा है। जबकि गिरफ्तार आरोपित गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव निवासी गजेंद्र यादव का पुत्र सूरज कुमार उर्फ सूरजकांत है। वह अपने ननिहाल बरूही मेन रहता है।

इधर, जख्मी संतोष राम ने बताया कि रविवार की रात चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से उनके चचेरे भाई अंटू राम की बेटी की बारात आई थी। बारात में नाच प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया था। रविवार की देर रात समियाना में नाच हो रहा था और जाति सूचक गाना बज रहा था। तभी गांव के दूसरे समुदाय के लोग वहां आ गए। इसके बाद उनके द्वारा बज रहे गाने को बंद करने एवं अपने समुदाय का गाना बजने को कहने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक हुई। जिसके बाद उक्त आरोपियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी संतोष राम ने पकड़े गए आरोपी एवं उसके साथ रहे उसके साथी पर नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दे कि गिरफ्तार आरोपी युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में हुए मारपीट के मामले में दो वर्ष पूर्व जेल भी जा चुका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें :- भोजपुर की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज in Hindi

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular