Homeआरा भोजपुरशाहपुरफायरिंग के दौरान छर्रा लगने से चाचा-भतीजा जख्मी

फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से चाचा-भतीजा जख्मी

Firing in Karja village: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना अंतर्गत करजा गांव में देर शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिससे उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Firing in Karja village: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना अंतर्गत करजा गांव में देर शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिससे उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

  • हाइलाइट्स: Firing in Karja village
    • बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में बुधवार की शाम हुई घटना
    • एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस, की जा रही छानबीन
    • एफएसएल और डीआईयू की टीम भी पहुंची, जुटा रही साक्ष्य
    • घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा/शाहपुर: भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में बुधवार की शाम झगड़े का बीच-बचाव करने गये चाचा-भतीजे को गोली मार दी गयी। एक के बाएं हाथ, जबकि दूसरे के पेट में गोली लगी है। इसमें दोनों जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में करजा गांव निवासी स्व. चंद्रमा ओझा के 45 वर्षीय पुत्र राजू ओझा और वीरेंद्र ओझा का 17 वर्षीय पुत्र शिवम ओझा हैं। गांव के ही युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है।

इधर, फायरिंग और दो लोगों को गोली लगने से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से अपने स्तर से मामले की छानबीन की गयी और घायलों के परिजनों से जानकारी ली गयी। बाद में एफएसएल के साथ डीआईयू की टीम पहुंची और तफ्तीश की गयी। टीम की ओर से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना एक किशोरी के साथ छेड़खानी को लेकर बताया जा रहा है। उन दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने के बाद हल्ला सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे, चाचा-भतीजा पर फायरिंग कर दी गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये । बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपितों की पहचान कर ली गयी है और गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular