Monday, January 19, 2026
No menu items!
Homeबिहारआराआरा में बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद, युवक को मारी गोली

आरा में बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद, युवक को मारी गोली

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार रोड स्थित होटल के पास बर्थडे पार्टी में विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई।

Ara Babu Bazar Firing : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार रोड स्थित होटल के पास बर्थडे पार्टी में विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट्स: Ara Babu Bazar Firing
    • घटना के बाद आक्रोशित लोगों एवं पुलिस के बीच नोकझोक
    • जख्मी युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
    • शहर के बाबू बाजार स्थित होटल के पास बुधवार की शाम घटी घटना

Ara Babu Bazar Firing: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार रोड स्थित होटल के पास बर्थडे पार्टी में विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को एक गोली दाहिने साइड गर्दन एवं दूसरी गोली कमर के नीचे दाहिने साइड स्क्रोटम में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के महादेव रोड निवासी सिद्धनाथ चौरसिया का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है।

आक्रोशित लोगो एवं पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक

उधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस को देख लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगो एवं पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक हुई। इसको लेकर सदर अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। एएसपी परिचय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

एएसपी परिचय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे

इधर, आशीष कुमार ने बताया कि उसके दोस्त मूसा का बुधवार को शहर के बाबू बाजार स्थित होटल डायमंड इन में बर्थडे पार्टी था। तभी होटल में मौजूद एक अन्य युवक से मूसा का कहासुनी हुई। इसके बाद उक्त युवक द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर मूसा की पिटाई कर दी गई। उस समय वह रमना मैदान में था।

तभी मूसा द्वारा फोन कर अपने दोस्तों को होटल में बुलाया‌। इसके बाद सभी ने मिलकर उक्त युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद जब वह होटल से नीचे उतरा। उसी दौरान उक्त युवक द्वारा ताबड़तोड़ दौरान फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular