HomeNewsबिहारभोजपुर के पांच राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित

भोजपुर के पांच राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित

Revenue Officials Suspended: हड़ताल व सामूहिक अवकाश पर रहकर विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करना जिले के पांच राजस्व कर्मियों को काफी महंगा पड़ा।

  • हाइलाइट: Revenue Officials Suspended
  • जिला पदाधिकारी द्वारा विभागीय निर्देशों के आलोक में पांचो राजस्व कर्मियों को किया निलंबित
  • निलंबन अवधि में सभी कर्मियों का मुख्यालय संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय में होगा

आरा, भोजपुर। हड़ताल व सामूहिक अवकाश पर रहकर विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करना जिले के पांच राजस्व कर्मियों को काफी महंगा पड़ा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा विभागीय निर्देशों के आलोक में पांचो राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए कर्मियों में श्रीमन नारायण शर्मा (राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय तरारी), चन्द्रशेखर चौबे (राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय बिहिया), संजय कुमार सिंह (राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय चरपोखरी), रंजीत कुमार (राजस्व कर्मचारी, उदवंतनगर, प्रतिनियुक्ति-अंचल कार्यालय गड़हनी) तथा राहुल राय (राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय सदर आरा) शामिल हैं।

यह कार्रवाई सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के पत्र के आलोक में की गई है, जिसमें बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ/संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 11फरवरी 2026 से हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण विभागीय कार्यों में उत्पन्न व्यवधान को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम-8 के प्रतिकूल पाए गए हैं, साथ ही वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना एवं लोक व्यवस्था से संबंधित कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के अंतर्गत आते हैं। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9 की कंडिका-1 के प्रावधानों के तहत सभी संबंधित कर्मियों को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि के दौरान सभी निलंबित कर्मियों का मुख्यालय संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular