Homeराजनीतपूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में सात दिनों का...

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक

मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

Nitish Pragati Yatra postponed : मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

  • हाइलाइट्स : Nitish Pragati Yatra postponed
    • सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा का पहला चरण स्थगित

Nitish Pragati Yatra postponed : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में अंधिसूचना जारी की। 26 दिसंबर से 3 जनवरी तक राज्य में सरकारी आयोजन नहीं होंगे। सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा।

पूर्व में निर्धारित आयोजनों को भी स्थगित कर दिया गया है। मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। केंद्र सरकार ने भी पूरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं, सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा भी स्थगित की है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। गुरुवार शाम में घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनको निजी क्षति हुई है, मनमोहन सिंह से उनके व्यक्तिगत संबंध थे। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए बहुत विकास कार्य किए।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनमोहन सिंह के निधन के चलते अपनी प्रगति यात्रा का पहला चरण स्थगित कर दिया है। नीतीश शुक्रवार को मुजफ्फरपुर और शनिवार को वैशाली जिले का दौरा करने वाले थे। अब दोनों जिलों में यात्रा की नई तारीख अगले सप्ताह तक जारी हो सकती है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular