Homeबिहारआरा भोजपुरहेरोइन की खरीद-बिक्री करते चार गिरफ्तार, साढ़े नौ ग्राम स्मैक बरामद

हेरोइन की खरीद-बिक्री करते चार गिरफ्तार, साढ़े नौ ग्राम स्मैक बरामद

Heroin smugglers Arrested Ara: नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गोलंबर के समीप पुलिस ने चारों को दबोचा

jay kumar

पकड़े गए हेरोइन धंधेबाजों में दो सप्लायर और दो खरीदार शामिल

Bihar/Ara: आरा शहर में नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गोलंबर के समीप पुलिस ने हेरोइन की खरीद बिक्री करते चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से साढ़े नौ ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार धंधेबाजों में पटना के मनेर देवी स्थान निवासी कुणाल कुमार, सरोज कुमार, एवं आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी अमित कुमार और चंदन पासवान शामिल हैं।‌

अमित और चंदन सप्लायर जबकि कुणाल एवं सरोज हेरोइन के खरीदार हैं। हेरोइन की बरामदगी कुणाल और सरोज के पास से की गयी है। चंदन पासवान का भाई अमरजीत पासवान भी पूर्व के हेरोइन तस्करी मामले में वांटेड है।

Heroin smugglers Arrested Ara: जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पुलिस को गौसगंज के पास हेरोइन या स्मैक की खरीद-बिक्री किये जाने की सूचना मिली। उस पर दारोगा अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस को सभी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर चारों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान सरोज के पास से 4.97 और कुणाल के पास से 4.51 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गयी। पूछताछ में दोनों की ओर से अमित कुमार और चंदन पासवान से हेरोइन खरीदने की बात स्वीकार की गयी। उसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उस मामले को लेकर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी में नगर थाने की पुलिस के अलावा चीता टीम भी शामिल थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular