Homeबिहारआराऑनलाइन ठगी गई राशि को साइबर थाना पुलिस ने खाताधारक को दिलाई...

ऑनलाइन ठगी गई राशि को साइबर थाना पुलिस ने खाताधारक को दिलाई वापस

BOB card – Fraud: भोजपुर की साइबर थाना पुलिस की टीम ने बॉब कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध रूप से खाते से निकाली गई राशि में से 2 लाख 76 हजार रुपए सफलतापूर्वक असली खाताधारक को लौटाई।

  • हाइलाइट: BOB card – Fraud
    • साइबर थाना पुलिस ने 2 लाख 76 हजार रुपये कराया वापस
    • बॉब कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगो ने खाते से उड़ा दिया था भारी रकम
    • भुक्तभोगी ने साइबर पुलिस टीम को कहा थैंक्स यू

आरा, बिहार। भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए एक खाताधारक को 2 लाख 76 हजार रुपए की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार को दी गई।

पीड़ित खाताधारक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया था। कॉल करने वाले ने बॉब कार्ड (क्रेडिट कार्ड) बनवाने और उस पर विभिन्न आकर्षक सुविधाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। ठगों के झांसे में आकर खाताधारक ने अपनी व्यक्तिगत जानकारी और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा कर दिया। ओटीपी साझा करते ही, उनके बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा बड़ी राशि अवैध रूप से दूसरे खाते में हस्तानांतरित कर दी गई।

BOB card – Fraud: साइबर थाना पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई

इस धोखाधड़ी का पता चलते ही भुक्तभोगी ने तत्काल आरा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही, साइबर थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई 2 लाख 76 हजार रुपए की राशि को संबंधित खाते में सफलतापूर्वक होल्ड करा दिया। गहन जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के उपरांत, साइबर थाना पुलिस ने इस होल्ड की गई राशि को असली खाताधारक के बैंक खाते में वापस जमा करा दिया।

पीड़ित खाताधारक ने भोजपुर साइबर थाना पुलिस की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस के सहयोग और प्रयासों को सराहा, जिसके कारण उन्हें अपनी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular