Sunday, January 25, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरअगिआंवपेट्रोल पंप कर्मी पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, गिरफ्तार

पेट्रोल पंप कर्मी पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Gadhani Bazaar Crime News: भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग और किसी लड़की से बात करने के विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है।

  • हाइलाइट :-
    • वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग रहे राहुल गिरी गिरफ्तार
    • एक देसी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,एक बाइक और एक मोबाइल बरामद

Gadhani Bazaar Crime News आरा/गड़हनी: बिहार में एक पेट्रोल पंप कर्मी पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हालांकि फायरिंग के दौरान पंप कर्मी बाल-बाल बच गया। मामला भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई। बदमाशों की संख्या दो थी। वही मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

गिरफ्तार बदमाश चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी शिव प्रसाद गिरी का पुत्र राहुल गिरी है। उसे गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे भी बरामद किए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग और किसी लड़की से बात करने के विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दी।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

एसपी ने बताया कि गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव निवासी दूधनाथ राम का पुत्र गुप्तेश्वर कुमार चरपोखरी थाने के ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह अपने गांव से दोस्त रजनीश की बाइक से मनीष कुमार के साथ ड्यूटी करने पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी गड़हनी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अपाची बाइक सवार राहुल गिरी और नहसी गांव निवासी विशाल यादव की ओर से गुप्तेश्वर कुमार पर तबातोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी गयी।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले। सूचना मिलने पर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम में शामिल थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता द्वारा पुलिस बल के साथ पीछा कर धमनियां रेलवे क्रासिंग के पास बाइक से भाग रहे राहुल गिरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। बाइक भी जब्त कर ली गयी।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

वहीं घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे भी बरामद किये। एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि प्रेम-प्रसंग घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरे बदमाश विशाल यादव की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। इधर,फायरिंग के मामले में गुप्तेश्वर कुमार के बयान पर राहुल गिरी और विशाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular