Homeबिहारआरा भोजपुरअपहरणकर्ता 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, नाबालिग दोनों बहने सकुशल बरामद

अपहरणकर्ता 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, नाबालिग दोनों बहने सकुशल बरामद

Gadhani Police : भोजपुर जिला अंतर्गत गड़हनी थाना क्षेत्र से रविवार की दोपहर नाबालिग दो फुफेरी-ममेरी बहनों को गलत नीयत दो मनचलों ने अगवा कर लिया।

Gadhani Police : भोजपुर जिला अंतर्गत गड़हनी थाना क्षेत्र से रविवार की दोपहर नाबालिग दो फुफेरी-ममेरी बहनों को गलत नीयत दो मनचलों ने अगवा कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Gadhani Police
    • गड़हनी इलाके से रविवार की दोपहर अगवा की गयी थीं दोनों बहनें
    • रविवार की देर शाम आरा रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस ने दोनों को पकड़ा
    • चिप्स खरीदने निकली बहनों को बहला-फुसलाकर आरा ले गये दोनों मनचले
    • दोनों मनचलों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अपहरण की दर्ज की गयी प्राथमिकी

Gadhani Police आरा/गड़हनी: भोजपुर जिला अंतर्गत गड़हनी थाना क्षेत्र से रविवार की दोपहर नाबालिग दो फुफेरी-ममेरी बहनों को गलत नीयत दो मनचलों ने अगवा कर लिया। चिप्स खरीदने निकली दोनों बहनों को गड़हनी बाजार से बहला-फुसलाकर अगवा किया गया था। हालांकि कुछ घंटों बाद ही दोनों को आरा स्टेशन के समीप सासाराम जाने वाले रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया।

मौके से दोनों मनचलों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव निवासी चंदन कुमार और आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी नवीन कुमार हैं। दोनों पर नाबालिग बहनों से छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ गड़हनी थाने में अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस नाबालिगों का कोर्ट में बयान दर्ज करा आगे की कार्रवाई में जुटी है।

प्राथमिकी के अनुसार दोनों बहनें रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बजे चिप्स खरीदने दुकान की ओर निकली थी। काफी देर तक दोनों बच्चियां नहीं पहुंचीं, तो खोजबीन शुरू की गयी,‌ लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच देर शाम करीब आठ बजे पुलिस के जरिए सूचना मिली कि दोनों बच्चियों को आरा रेलवे स्टेशन के पास सासाराम जाने वाली लाइन की ओर दो लड़कों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है।

इस आधार पर परिजन पहुंचे, तो बच्चियों ने बताया कि दोनों लड़कों द्वारा गड़हनी बाजार से बहला-फुसलाकर दोनों को आरा लाया गया था। वहां दोनों की ओर से रेलवे लाइन की ओर ले जाया जा रहा था। दोनों के साथ मनचलों की ओर से छेड़खानी भी की जा रही थी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular