Homeआरा भोजपुरबिहियाअंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर घर में गांजे की खरीद-बिक्री करते बिहिया थाना...

अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर घर में गांजे की खरीद-बिक्री करते बिहिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

Ganja smuggler Bihiya: भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह के एक गांज तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Ganja smuggler Bihiya: भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह के एक गांज तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उसे शनिवार की रात थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से गांजा की खरीद बिक्री करने के गिरफ्तार किया गया है।

  • हाइलाइट : Ganja smuggler Bihiya
    • बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से शनिवार की रात पकड़ा गया तस्कर
    • बिहिया, आरा, पटना के अलावे हरियाणा में गांजा तस्करी में तस्करी का केस
    • अप्रैल माह में जमानत पर आने के बाद कर रहा था तस्करों, सात किलो गांजा बरामद

Ganja smuggler Bihiya आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह के एक गांज तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उसे शनिवार की रात थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से गांजा की खरीद बिक्री करने के गिरफ्तार किया गया है। वह मखदुमपुर गांव का ही रहने वाला गुड्डू सिंह उर्फ राम प्रताप सिंह है। उसके घर से सात किलो गांजा भी बरामद किया गया है। उसके खिलाफ बिहार के बिहिया, आरा और पटना के अलावे हरियाणा व दिल्ली में भी तस्करी का केस दर्ज है। उन मामलों में वह जेल भी जा चुका है। हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले साल ही उसे गिरफ्तार किया गया था। बिहिया के एक केस में उसे दस साल की सजा भी हो चुकी है। इसी साल अप्रैल में वह जमानत पर जेल से छुटा था। उसके बाद फिर से तस्करी में जुट गया था।

एसपी राज की ओर से रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम डीआईयू को मखदुमपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह उर्फ राम प्रताप सिंह द्वारा गांजे की खरीद-बिक्री किये जाने की सूचना मिली। उसे गंभीरता से लेते हुए उसके गिरफ्तारी को लेकर डीआईयू के साथ पुलिस की एक टीम गठित की गयी है। थानाध्यक्ष टीम को लीड कर रहे थे। टीम द्वारा तत्काल मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ के साथ उसके घर छापेमारी की गयी। वहां गुड्डू सिंह उर्फ राम प्रताप सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके घर से करीब सात किलो गांजा बरामद किया गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि गुड्डू सिंह उर्फ राम प्रताप सिंह एक अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर और बड़ा सप्लायर रहा है। उसके खिलाफ बिहिया में वर्ष 2011, 2015, 2017, आरा नगर थाने में 2011 और पटना के गांधी मैदान थाने में 2013 में केस दर्ज है। सभी मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं। उसके अलावा पिछले साल 10 अक्टूबर को हरियाणा पुलिस द्वारा भी उसे गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में उसके बारे में गहन जांच-पड़ताल और अनुसंधान किया जा रहा है। उसके सारे कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है। हरियाणा पुलिस से भी संपर्क कर उसके कनेक्शन की जांच की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। ऐसे में गिरफ्तारी में जुटी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular