Homeआरा भोजपुरबिहियापूर्व राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व: एपी शर्मा के पैतृक गांव...

पूर्व राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व: एपी शर्मा के पैतृक गांव के लोगों में खुशी

पूर्व राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. एपी शर्मा के पैतृक गांव बिहिया प्रखंड के गऊडाड़ गांव में दशकों से बदहाल सड़क का निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Gaudadh: पूर्व राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. एपी शर्मा के पैतृक गांव बिहिया प्रखंड के गऊडाढ़ गांव में दशकों से बदहाल सड़क का निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

  • हाइलाइट :- Gaudadh
    • पक्की सड़क का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों के बीच हर्ष का माहौल
    • लंबे अर्से के बाद गांव के लोगों को कठिन यातायात से मिली है निजात

आरा/भोजपुर: पूर्व राज्यपाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. एपी शर्मा के पैतृक गांव बिहिया प्रखंड के गऊडाढ़ गांव में दशकों से बदहाल सड़क का निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस बदहाल सड़क के निर्माण हो जाने से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। लंबे अर्से के बाद गांव के लोगों को कठिन यातायात से निजात मिली है।

बता दें की विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक जन सम्पर्क करने जब इस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने पक्की सड़क बनवाने की मांग रखी थी। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि उनके गाँव में सड़क निर्माण कार्य जरूर करवाया जाएगा। अब पक्की सड़क का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों के बीच हर्ष का माहौल है।

ग्रामीण शशिकांत शर्मा ने बताया कि वर्षो से इस सड़क के लिए ग्रामीण मांग करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले रास्ते के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क बन जाने से आने-जाने में बड़ी राहत मिली है।

इधर, गऊडाढ़ गांव निवासी एडवोकेट जयकांत दुबे, सुभाष चंद्र भट्ट, पूर्व मुखिया राम नगीना सिंह यादव, विनोद सिंह, शैलेंद्र कुमार भट्ट, लाल बिहारी शर्मा, डॉ अखिलेश भट्ट, मदन जी, संजय कुमार, मिथिलेश कुमार भट्ट, विश्लेश कुमार भट्ट, गोरखनाथ शर्मा, कामेश्वर शर्मा, उषाकर दुबे, बलिराम प्रसाद, रितेश कुमार भट् आदि सहित कई ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य पर खुशी जताई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular