Homeआरा भोजपुरबिहियागौरा पथ बबुआ ब्रह्म मंदिर के समीप लूट में 3 अपराधियों के...

गौरा पथ बबुआ ब्रह्म मंदिर के समीप लूट में 3 अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

Gaura Road Loot – FIR:बता दें की भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया चौरास्ता से उतर गौरा रोड स्थित बबुआ ब्रह्म मंदिर के समीप शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

  • हाइलाइट :-
    • कलेक्शन कर गौरा से बिहिया लौट रहा था फायनांस कर्मी
    • अपराधियों ने हथियार के बल पर 80 हजार कैश लूट लिया

Gaura Road Loot – FIR आरा/बिहिया/बहोरनपुर: बिहिया चौरास्ता – गौरा पथ पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने शनिवार की देर शाम एक फायनांस कंपनी के कर्मी का बाइक रोककर हथियार के बल पर कैश लूट लिया था और मौके से भाग निकले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी रही। पीड़ित कर्मी मनीष कुमार के बयान पर 3 अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करायी गयी है।

पीड़ित के अनुसार फायनांस कंपनी के पैसे का कलेक्शन कर गौरा से वह बाइक से बिहिया लौट रहे थे। इसी दौरान बबुआ ब्रह्म से पहले बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनको रोककर हथियार के बल पर 80 हजार कैश लूट लिया और मौके से भाग निकले।

बता दें की भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया चौरास्ता से उतर गौरा रोड स्थित बबुआ ब्रह्म मंदिर के समीप शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular