HomeबिहारआराARA - घर से बाहर निकले किशोर को मारी गयी गोली, चार...

ARA – घर से बाहर निकले किशोर को मारी गयी गोली, चार नामजद

किशोर के पिता कृष्णा साह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है।

ARA -किशोर के पिता कृष्णा साह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट : अनाइठ गोली कांड ARA –
    • पिता द्वारा मोहल्ले के विजय चौधरी सहित बाइक सवार चार लोगों पर गोली मारने का लगाया गया आरोप
    • सीसीटीवी फुटेज से गोली मारने वालों की हुई पहचान, आरोपित के घर से पिस्टल, गोली और खोखा बरामद
    • एसपी बोले: जल्द पकड़े जायेंगे आरोपित, की जा रही छापेमारी
    • रविवार की देर शाम अनाइठ मोहल्ले में किशोर को लगी थी गोली, स्थिति नाजूक

ARA – आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ गौरेया टोली में किशोर परम कुमार को गोली मारे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। किशोर के पिता कृष्णा साह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है। मोहल्ले के विजय चौधरी और राजू चौधरी को नामजद किया गया है। विजय चौधरी पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।

इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धरपकड़ में जुटी पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित विजय चौधरी के घर से एक पिस्टल और तीन गोली बरामद की गयी है। उससे पूर्व घटनास्थल से भी दो खोखे बरामद किए गए थे। एसपी राज ने बताया कि घटना की छानबीन और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। किशोर के पिता की ओर से दिए गए बयान के आधार पर आरोपित विजय चौधरी के घर छापेमारी की गयी। उसके घर से एक पिस्टल और तीन गोलियां बरामद की गयी है। आरोपितों को भी जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर, प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उनकी गली से टायर फटने जैसी तेज आवाज आयी। उसे सुनकर पहले उनके छोटे पुत्र लक्की कुमार गली में गया। उसके बाद मंझला बेटा परम कुमार भी माजरे को समझने के लिए घर से बाहर निकला। वह गेट पर खड़ा था। तब मोहल्ले के ही विजय चौधरी और राजू चौधरी सहित दो बाइक पर सवार चार लोग उनके घर के बगल में खड़े थे। उसी दौरान विजय चौधरी द्वारा जान मारने की नीयत से उनके बेटे परम कुमार पर गोली चला दी गई। गोली उसकी आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular