Homeआरा भोजपुरकोइलवरतीन किलो हेरोइन के साथ भोजपुर में चार तस्कर गिरफ्तार

तीन किलो हेरोइन के साथ भोजपुर में चार तस्कर गिरफ्तार

Geedha News: पटना एसटीएफ और गीधा थाने की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस द्वारा करीब तीन किलो हेरोइन के साथ कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

  • हाइलाइट: Geedha News
  • भोजपुर: तीन किलो हेरोइन के साथ कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार
  • एसटीएफ और गीधा थाने की संयुक्त छापेमारी में पुलिस को मिली उपलब्धि:
  • गीधा थाना क्षेत्र के गीधा अंडर पास से गुरुवार को पकड़ी गयी हेरोइन की खेप
  • तस्करों के पास से छह मोबाइल, दस एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड और 24 सौ रुपए भी बरामद
  • करीब तीन करोड़ से अधिक आंकी जा रही जब्त हेरोइन की कीमत
  • तस्करों का नेटवर्क खंगालने के साथ अन्य की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

आरा/कोईलवर। भोजपुर के गीधा में पुलिस को हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की बरामदगी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना एसटीएफ और गीधा थाने की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस द्वारा करीब तीन किलो हेरोइन के साथ कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गीधा अंडर पास से चारों को गिरफ्तार किया गया है।

तस्करों के पास से पांच मोबाइल, विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड, चार रजिस्ट्रेशन कार्ड, एक डीएल, दो पैन कार्ड और 24 सौ रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में बबुरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी राहुल सिंह, आरा नगर थाने के मौलाबाग में रहने वाला शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव निवासी अभिषेक पंडित, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी अरुण कुमार और कृष्णगढ़ थाने के बलुआ गांव निवासी विशाल कुमार शामिल हैं।

विशाल कुमार कार का चालक बताया जा रहा है। पटना नंबर की कार जब्त कर ली गई है। इनमें राहुल सिंह मुख्य तस्कर बताया जा रहा है। सभी का अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों से कनेक्शन की बात सामने आ रही है। पुलिस इनके पूरे नेटवर्क खंगालने के साथ गिरोह के अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

भोजपुर एसपी राज ने बताया कि गुरुवार को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कायमनगर होते गीधा की ओर कार से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आ रही है। उस आधार पर एसटीएफ और गीधा थाने की संयुक्त टीम द्वारा गीधा अंडर पास के समीप कायमनगर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया।

तलाशी के दौरान कार से 3.075 हेरोइन बरामद किया गया। उसके बाद कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी में थानाध्यक्ष टिंकू कुमार सहित गीधा थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Geedha News: मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान से भोजपुर लायी जा रही थी हेरोइन की खेप

गीधा में भारी मात्रा में हेरोइन की खेप की बरामदगी के बाद पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस की अबतक की जांच और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में राजस्थान से कनेक्शन की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान से कार से हेरोइन की तस्करी की जाती है।

भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव लाये जाने के बाद जिले के विभिन्न जगहों पर हेरोइन का सप्लाई किया जाता है। पुलिस के अनुसार हेरोइन की खेप देवरिया गांव निवासी राहुल सिंह के घर जाने वाली थी। ऐसे में पुलिस राहुल सिंह सहित अन्य तस्करों के कनेक्शन खंगाल रही है। उसके लिए इनके मोबाइल की जांच की जा रही। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर धंधे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी ली जा रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular