HomeNewsभोजपुर में अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

भोजपुर में अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

गड़हनी थाना पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर गड़हनी क्षेत्र के मॉल के समीप मिला शव

आरा। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर गड़हनी थाना क्षेत्र के मॉल के समीप रविवार की सुबह एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव के मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की माने तो युवक की मौत किसी वाहन के चपेट में आने से हुई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular