HomeNewsक्राइमछत पर खड़ी किशोरी को बदमाश ने मारी गोली

छत पर खड़ी किशोरी को बदमाश ने मारी गोली

Bihiya Crime: जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी दिनेश यादव की 12 वर्षीया पुत्री छठी कुमारी उर्फ अमृता कुमारी है। वह छठी कक्षा की छात्रा है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • जख्मी किशोरी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

Bihiya Crime आरा: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव (Osai) में रविवार की सुबह हथियारबंद बदमाश ने छत पर खड़ी एक किशोरी को गोली मार दी। उसे बाएं पैर में घुटने के पिछले हिस्से में गोली लगी है। जो आरपार पर हो गई है। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया सीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी दिनेश यादव की 12 वर्षीया पुत्री छठी कुमारी उर्फ अमृता कुमारी है। वह छठी कक्षा की छात्रा है। घटना को लेकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई है। इधर, छठी कुमारी उर्फ अमृता कुमारी ने बताया कि 10 दिन पूर्व गांव के ही हंसराज के परिवार से गली के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बात खत्म हो गई थी। रविवार की सुबह जब वह छत पर खड़ी थी। तभी हंसराज गली के रास्ते उसके छत के नीचे आया और उसे गोली मार दी।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular